प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के 52वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के 52वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रदेशवासियों को बधाई दी।

"हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता रहे। "हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को राज्य का दर्जा मिला था और इस प्रकार यह पहाड़ी प्रांत भारतीय संघ का 18वां राज्य बना।

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 


हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह आज सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के लिए इस महत्वपूर्ण दिन के समारोह के आयोजन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो में होगा। पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक, एनसीसी समेत 10 टुकड़ियां सलामी देंगी।


Recently Posted